PHM NEWS

अलीगंज में अज्ञात वाहन की चपेट में आया युवकः गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर,

प्रकाशित: 06 Nov 2025

एटा। अलीगंज थाना क्षेत्र के कायमगंज रोड पर स्थित एसआर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार देर शाम एक अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल की पहचान अजय कुमार (34) पुत्र पेशकार निवासी ढिबड्या अख्तियारपुर, थाना अलीगंज के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने तत्काल घायल को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और परिजनों व पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची अलीगंज कोतवाली पुलिस व परिजनों ने अजय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अलीगंज में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया है।
पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और वाहन की पहचान के प्रयास जारी हैं।