अलीगंज के बंद नगर में पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर का आयोजन : 🐄 पैरावेट एवं पशुमित्रों ने दिया महत्वपूर्ण सहयोग
अलीगंज (एटा), 8 नवंबर 2025 विकासखंड अलीगंज के ग्राम पंचायत बंद नगर में शनिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन डॉ. विनय पाल शाक्य, पशु चिकित्सा अधिकारी भदकी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान श्री करन सिंह .ङाॅ योगेंद्र कुमार एवं ग्राम की महिलाओं ने गौ पूजन कर और गौ माता को रेडियम कॉलर पहनाकर किया। इसके बाद मां सरस्वती एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर विधिवत शुभारंभ हुआ।
शिविर में आयोजित गोष्ठी में उपमुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. रविकांत ने सर्दियों में पशुओं के रखरखाव और संतुलित आहार पर जानकारी दी। डॉ. गौरव गंगवार ने मुख्यमंत्री सहभागिता योजना, पराली के बदले गोबर खाद और पशुधन बीमा योजना की जानकारी साझा की .जबकि डॉ. गौरव तेवतिया ने पशुओं में बांझपन की समस्या और उसके उपचार के उपाय बताए।
शिविर में कुल 672 पशुओं का पंजीकरण किया गया, जिनमें 206 बड़े पशु और 466 छोटे पशु शामिल रहे।
चिकित्सीय सेवाओं में — सामान्य चिकित्सा 181, कृमिनाशक दवापान 393, लघु शल्य चिकित्सा 3, गर्भ परीक्षण 43, बांझपन चिकित्सा 35, कृत्रिम गर्भाधान 13 और बधियाकरण 4 किए गए।