अलीगंज न्यूज़
🚨 Breaking News |
एटा
अलीगंज मे 12 महिलाओं को 5-5 लाख के चेक वितरित : मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत, महिलाओं के चेहरे खिले
एटा। तहसील अलीगंज में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 12 महिलाओं को 5-5 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम का नेतृत्व उप जिलाधिकारी जगमोहन गुप्ता ने किया।
यह चेक सरायगत, नदराला, हृदयपुर, कुदैशा और खरसुलिया सहित अन्य ग्रामों की लाभार्थी महिलाओं को प्रदान किए गए। योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करना और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर अधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में विधायक पुत्र सूरज राठौड़, तहसीलदार संजय कुमार तथा बीडीओ शिव शंकर शर्मा सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।