अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

अलीगंज में खेल उत्सव 2025 का शुभारंभ एसडीएम जगमोहन गुप्ता के द्वारा वॉलीबॉल मुकाबलों से गूंजा मैदान : एसडीएम जगमोहन गुप्ता के द्वारा वॉलीबॉल मुकाबलों से गूंजा मैदान

एटा | 14-Nov-2025 06:20 AM | 343 |
एटा
एसडीएम जगमोहन गुप्ता के द्वारा वॉलीबॉल मुकाबलों से गूंजा मैदान

एटा। अलीगंज में बुधवार को त्रिदिवसीय वार्षिक खेल उत्सव 2025 का शुभारंभ हुआ। सीनियर सेकेंडरी (10+2) स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसडीएम अलीगंज जगमोहन गुप्ता ने किया। उनके साथ नगर के चार्टर्ड अकाउंटेंट अर्चित अग्रवाल, सुल्तान सिंह यादव और यश कुमार भी मौजूद रहे।

उत्सव के पहले दिन नींबू दौड़, चम्मच दौड़, जलेबी दौड़, कबड्डी, रस्सा खींच, ताइक्वांडो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, खो-खो, जेवलिन थ्रो और कंगारू रेस जैसी प्रतियोगिताएं कराई गईं। छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर खेल भावना और टीमवर्क का शानदार प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। प्रतिस्पर्धा से अनुशासन, एकजुटता और स्वस्थ मनोबल विकसित होता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को मोबाइल गेम्स से दूर रखकर आउटडोर खेलों के लिए प्रेरित करने की अपील की।

उन्होंने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकारें खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए योजनाएं चला रही हैं, जिसके चलते भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. त्रिपुरेश कुमार पांडेय, डॉ. यतेन्द्र यादव, अर्चित अग्रवाल, अखिलेश यादव, प्रवीन सक्सेना, राजवीर, सम्यक शाक्य समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। छात्रों ने अतिथियों का गार्ड ऑफ ऑनर और पुष्प भेंट कर स्वागत किया।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.