PHM NEWS

अलीगंज में शादी समारोह की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा

प्रकाशित: 26 Nov 2025

एटा जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को विवाह समारोह की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। टेंट लगाने पहुंचे कारीगर 33 हजार वोल्ट की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर कड़ा रोष जताया।

टेंट पोल हाई टेंशन लाइन से टकराया, कारीगर गंभीर रूप से घायल

जानकारी के मुताबिक, ग्राम गंडुआ, कायमगंज निवासी संतोष पुत्र रोशन लाल अलीगंज–कायमगंज रोड स्थित एक आयोजन स्थल पर टेंट लगाने आया था। टेंट का पोल खड़ा करते समय वह ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे उसे तेज करंट लगा और वह मौके पर ही गिर पड़ा।

स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में बिजली सप्लाई बंद करवाने की कोशिश की और गंभीर रूप से झुलसे संतोष को सीएचसी अलीगंज पहुंचाया। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।