PHM NEWS

एटा अलीगंज में एआरटीओ की कार्रवाई: 4 वाहन सीज,

प्रकाशित: 25 Dec 2025

एटा | अलीगंज सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर एआरटीओ प्रशासन सत्येंद्र कुमार ने अलीगंज क्षेत्र में सख्त कार्रवाई की। विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले चार वाहनों को सीज लाखो हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
एआरटीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान ईंटों से भरे दो ओवरलोड ट्रैक्टर तथा दूध लदे दो लीडर वाहन निर्धारित मानकों के विपरीत पाए गए। सभी वाहनों को मौके पर ही सीज कर अलीगंज कोतवाली परिसर में खड़ा कराया गया है।
उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग से न केवल सड़कों को भारी नुकसान होता है, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी कई गुना बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए परिवहन विभाग द्वारा नियमित रूप से अभियान चलाया जा रहा है।
एआरटीओ प्रशासन ने वाहन चालकों और स्वामियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।