अलीगंज में मतदाता सूची संशोधन पर बैठकः
अलीगंज (एटा)। भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर के पुत्र अभय प्रताप सिंह राठौर (सूरज राठौर) ने सराय अगहत में चुनाव आयोग द्वारा 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (सिर) अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।
बैठक में उन्होंने पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को बूथवार बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त किया और निर्देश दिए कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के साथ मिलकर घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करें। साथ ही सूची में नाम छूटे लोगों के नए वोट बनवाने में मदद करने को कहा।
अभय प्रताप सिंह राठौर ने स्पष्ट कहा कि यह कार्य पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्पक्षता से किया जाए तथा किसी भी प्रकार का भेदभाव न हो। उन्होंने युवाओं को विशेष रूप से वोटर सूची में जोड़ने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा,
“युवा लोकतंत्र की ताकत हैं। अधिक से अधिक युवाओं को वोटर सूची से जोड़कर मजबूत लोकतंत्र का निर्माण करें।”
बैठक में संजू वर्मा, स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।