अलीगंज में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल
प्रकाशित: 31 Dec 2025
एटा (अलीगंज)।
एटा जनपद के अलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अमृतपुर रोड पर अकबरपुर कोर्ट के समीप एक अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक का पैर गंभीर रूप से टूट गया, जिससे वह घायल हो गया।
हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर एंबुलेंस और पुलिस पहुंची। घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है।
घायल की पहचान बक्शी नगला, थाना पटियाली निवासी के रूप में हुई है। टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रैक्टर की तलाश जारी है।