सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने किया मिरहची पीएचसी का औचक निरीक्षण
एटा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने मंगलवार को मिरहची स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के अभिलेखों की गहनता से जांच की और सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने के निर्देश दिए।
सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने दोपहर बाद किए गए इस निरीक्षण में कर्मचारी उपस्थिति पंजिका, दवा स्टॉक रजिस्टर और नसबंदी ऑपरेशन थिएटर का बारीकी से मुआयना किया।
निरीक्षण के दौरान उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिरहची में व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। इसके बाद उन्होंने नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिवारी का भी निरीक्षण किया, जहां की व्यवस्थाएं भी संतोषजनक पाई गईं।
इस निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि रंजन यादव, डॉ. शोयेब, डॉ. नेहा, डॉ. नीलोफर यासीन, डॉ. जीनतउन निशा, फार्मासिस्ट जंगबहादुर, धर्मेंद्र सिंह, सतेंद्र और विशाल सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।