अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

ढीपा गांव में गाली गलौज का विरोध करने पर मारपीट, : दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एटा | 01-Nov-2025 06:03 AM | 343 |
एटा
दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढीपा गांव में गाली गलौज का विरोध करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। आरोप है कि बुधवार देर रात दो लोगों ने उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। घटना के बाद पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान गांव के दो युवक घर के बाहर आकर गाली गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो दोनों ने मिलकर उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में पीड़ित के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।
शोरगुल सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर पीड़ित को बचाया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.