एटा के नए एएसपी बने श्वेताभ पांडे,
एटा। जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजकुमार सिंह का स्थानांतरण कर उन्हें लखनऊ स्थित आर्थिक अपराध शाखा (EOW) भेजा गया है। उनकी जगह श्वेताभ पांडे को एटा का नया एएसपी नियुक्त किया गया है।
राजकुमार सिंह लगभग एक वर्ष से एटा में एएसपी पद पर तैनात थे। शासन ने उन्हें ईओडब्ल्यू लखनऊ में स्थानांतरित करने का आदेश जारी किया है। उल्लेखनीय है कि वे इससे पहले एटा में सीओ सिटी और सीओ अलीगंज के पदों पर भी कार्य कर चुके हैं।
आईपीएस में पदोन्नति के बाद वे कुछ समय के लिए वाराणसी में तैनात रहे थे, जिसके बाद उन्हें पुनः एटा में एएसपी के रूप में भेजा गया। हाल ही में लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद उन्होंने पुनः एटा में कार्यभार संभाला था।
राजकुमार सिंह ने वर्ष 2021 से अगस्त 2022 तक अलीगंज में क्षेत्राधिकारी के रूप में सेवा दी, जबकि वर्ष 2020 में वे सीओ सिटी रहे थे। अब उनकी जगह श्वेताभ पांडे एटा के नए अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार संभालेंगे।