अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

एटा में सपा MLC प्रत्याशी ने मांगा समर्थन, : बार काउंसिल में अधिवक्ताओं से की अपील

एटा | 31-Oct-2025 06:42 PM | 343 |
एटा
बार काउंसिल में अधिवक्ताओं से की अपील

एटा। समाजवादी पार्टी (सपा) के विधान परिषद सदस्य (स्नातक) प्रत्याशी शशांक यादव उर्फ ‘सीटू’ ने शुक्रवार को एटा बार काउंसिल में अधिवक्ताओं से अपने समर्थन में अपील की। इस मौके पर बार काउंसिल के महासचिव रोहित पुंढीर ने बैठक का संचालन किया।शशांक यादव ने कहा कि अधिवक्ता समाज ने हमेशा उनके परिवार का साथ दिया है। उन्होंने बताया कि उनके पिता और भाई को भी अधिवक्ताओं ने समर्थन देकर विजयी बनाया था। उन्होंने अधिवक्ताओं से आग्रह किया कि इस बार भी वे उन्हें अपना वोट और आशीर्वाद दें, ताकि वे नई भूमिका में अधिवक्ता समाज की सेवा कर सकें। 

उन्होंने अधिवक्ताओं के हित में हर संभव कार्य करने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने अधिवक्ताओं से अपील की कि वे 6 नवंबर तक स्नातकों के वोट बनवाने में सहयोग करें और शशांक यादव को विजयी बनाएं।बैठक में बार काउंसिल एटा के अध्यक्ष रमेश यादव, महासचिव रोहित पुंढीर, वरिष्ठ अधिवक्ता चोब सिंह धनगर, एडवोकेट आकाश यादव, एडवोकेट राम यादव, एडवोकेट कुलदीप यादव, एडवोकेट जयपाल यादव, एडवोकेट अश्वनी यादव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।वहीं सपा की ओर से जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी, पूर्व विधायक अमित गौरव यादव, वरिष्ठ नेता सुनील यादव, कृष्ण गोपाल अग्रवाल, विकास यादव ‘बीटू’ और जसवीर यादव समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.