एटा के अलीगंज में यूजीसी समर्थन में भीम आर्मी का प्रदर्शन
एटा के अलीगंज में मंगलवार को भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने यूजीसी (UGC) के समर्थन में आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं ने अलीगंज उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के माध्यम से भारत की राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।
मंगलवार दोपहर करीब दो बजे कार्यकर्ता अलीगंज तहसील परिसर में एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने यूजीसी नियमों को शीघ्र और प्रभावी रूप से लागू किए जाने की मांग की।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यूजीसी से जुड़े नियम शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सरकार से इस दिशा में सकारात्मक और ठोस कदम उठाने की अपील की।
इस मौके पर भीम आर्मी के तहसील संयोजक करन वाल्मीकि, नगर अध्यक्ष कुलदीप आनंद, आदेश गौतम, पंकज अर्जुन, संकेत अंकित और साहिल व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।