अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

एटा: अनियंत्रित स्विफ्ट कार की टक्कर से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत : विद्युत पोल भी टूटा

एटा | 01-Dec-2025 06:43 AM | 343 |
एटा
विद्युत पोल भी टूटा

एटा जिले के बागवाला थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। यह घटना औन घाट पर हुई, जहां एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पहले एक विद्युत पोल से टकराई और फिर सड़क किनारे बैठे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को परिजन तत्काल एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही बागवाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक बुजुर्ग के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दुर्घटनाग्रस्त स्विफ्ट कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

मृतक बुजुर्ग के बेटे संजय सिंह ने बताया कि यूपी 82 ए डी 6219 नंबर की स्विफ्ट कार सिद्धपुरा की ओर से लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे बैठे उनके पिता को टक्कर मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई

घायल बुजुर्ग को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.