अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

एटा: बाइक की टक्कर से 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत : लौटते समय हादसा

एटा | 05-Dec-2025 04:28 AM | 343 |
एटा
लौटते समय हादसा

एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र में बुधवार देर शाम हुए सड़क हादसे में 58 वर्षीय रामनिवास पुत्र नारायण सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। मानपुर गांव निवासी रामनिवास अपने नाती के लिए दूध लेकर घर लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए रामनिवास को तुरंत वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज एटा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के भाई रूप राम के अनुसार, रामनिवास रोज की तरह दूध लेने गए थे, लेकिन रास्ते में तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना पर कोतवाली देहात थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात बाइक सवार की खोज में घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.