PHM NEWS

एटा भूमि विकास बैंक जलेसर को नया अध्यक्ष

प्रकाशित: 21 Jan 2026

एटा भूमि विकास बैंक जलेसर को नया अध्यक्ष मिल गया है। दर्शन पाल सिंह बंटू आज निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। उनके निर्वाचन की घोषणा के बाद बैंक कर्मियों और क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त को उनके लंबे अनुभव और किसानों व ग्रामीण विकास के प्रति समर्पण के कारण सर्वसम्मति से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में बैंक से किसानों, छोटे व्यापारियों और ग्रामीण क्षेत्रों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उन्हें विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, बैंक स्टाफ और क्षेत्रीय नागरिकों ने बधाई दी। उम्मीद जताई गई है कि उनके नेतृत्व में बैंक की कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी और जनहितकारी बनेगी।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष दर्शन पाल सिंह बंटू ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे बैंक से जुड़े प्रत्येक हितधारक के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और किसानों के हित में निरंतर कार्य करेंगे।