अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

एटा हादसा: भामरपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवक राहुल (27) को टक्कर मारी। : गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज से हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस चालक की तलाश में जुटी।

एटा | 14-Nov-2025 07:25 AM | 343 |
एटा
गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज से हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस चालक की तलाश में जुटी।

एटा में एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार 27 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान राहुल (27 वर्ष) पुत्र सुभाष के रूप में हुई है। वह कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव का निवासी है। राहुल रिजोर के फफोटू गांव किसी काम से गया था।

वापस लौटते समय भामरपुर के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल राहुल को एटा स्थित वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.