एटा में ड्यूटी जाते समय होमगार्ड की मौत ;
एटा जिले के बागवाला थाना क्षेत्र में पमास नहर के पास एक सड़क हादसे में 57 वर्षीय होमगार्ड रामसेवक की मौत हो गई। ड्यूटी पर जाते समय एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल रामसेवक को एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
राहगीरों ने होमगार्ड रामसेवक को सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा देखा और तुरंत बागवाला थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल होमगार्ड को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। होमगार्ड की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए।
पुलिस ने मृतक होमगार्ड के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान रामनगर निवासी 57 वर्षीय रामसेवक पुत्र साहब सिंह के रूप में हुई है, जो कोतवाली नगर में अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे।
मृतक होमगार्ड के भाई प्रताप सिंह ने बताया कि रामसेवक घर से ड्यूटी के लिए निकले थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी ओ पी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।