अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

एटा के जैथरा में पंचायत बनी रणक्षेत्र : अवैध हथियारों से फायरिंग

एटा | 29-Jan-2026 01:40 PM | 343 |
एटा
अवैध हथियारों से फायरिंग

एटा।जनपद के जैथरा थाना क्षेत्र में पंचायत के दौरान एक व्यक्ति पर अवैध हथियारों से फायरिंग किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना में पीड़ित और मौके पर मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना ग्राम भगनौल की है, जहां यूकेलिप्टस के पेड़ों से जुड़े विवाद को लेकर पंचायत चल रही थी। पीड़ित पीयूष मिश्रा पुत्र शिवाकांत मिश्रा निवासी ग्राम भगनौल ने बताया कि वे गांव के लालू मिश्रा की दुकान के सामने घूरे के ढेर पर बैठकर पंचायत में शामिल थे।

इसी दौरान बहोरनपुरा गांव निवासी प्रांजल पुत्र राजू सिंह, रियासत पुत्र आशिक अली, लकी पुत्र शीरेंद्र सहित चार लोग वहां पहुंचे और अवैध हथियारों से जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी।

मौके पर मौजूद रन सिंह पुत्र मुन्नालाल और रामदास पुत्र लाखन सिंह ने बताया कि गोली पीयूष मिश्रा और उनके बगल से निकल गई, जिससे सभी लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

थाना प्रभारी रितेश ठाकुर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.