PHM NEWS

एटा मे युवक ने की आत्महत्या मौके पर मौत:

प्रकाशित: 15 Nov 2025

एटा जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में एक 35 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव घर के अंदर सीढ़ी पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह घटना रुक्मिणी बिहार स्थित युवक के निजी मकान में हुई। जब काफी देर तक युवक घर से बाहर नहीं आया, तो दूध निकालने गई उसकी पत्नी ने उसे फंदे पर लटका देखा। पत्नी ने तुरंत अपने मायके पक्ष के लोगों को सूचना दी। परिजन युवक को एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत की खबर मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पंचनामा की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। मृतक की पहचान शैलेश कुमार पुत्र सियाराम के रूप में हुई है।

वह अपनी पत्नी रूबी और दो बच्चों के साथ रहते थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक का उसके परिवार वालों से बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। ससुराल पक्ष के अनुसार, युवक गुरुवार देर शाम अपने पैतृक गांव ताबेपुर, थाना रिजोर से लौटा था और तनाव में था। पुलिस आशंका जता रही है कि इसी विवाद के चलते उसने यह कदम उठाया होगा। पुलिस घटना के हर पहलू से जांच कर रही है।