अलीगंज न्यूज़
🚨 Breaking News |
एटा
एटा में अवैध हथियार बरामद: मिरहची पुलिस की बड़ी सफलता : चेकिंग के दौरान मिरहची पुलिस ने पकड़ा अवैध तमंचा लिए युवक
एटा की मिरहची पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत की गई।
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अवधेश पुत्र संतोष, निवासी कस्बा व थाना मिरहची, जनपद एटा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और 315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
आरोपी अवधेश के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना स्तर पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल सतेन्द्र सिंह और हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार शामिल थे।