अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

एटा में बाल दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर : नवोदय विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

एटा | 15-Nov-2025 07:42 AM | 343 |
एटा
नवोदय विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

एटा में शुक्रवार को बाल दिवस के अवसर पर पी.एम. श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बैगौर सकीट में एक विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर छात्र-छात्राओं के हितार्थ आयोजित किया गया था।

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के एक्शन प्लान-2025 के दिशा-निर्देशों के तहत, जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा, दिनेश चंद के आदेशानुसार, और अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा, कमालुद्दीन के तत्वावधान में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
बाल दिवस के महत्व और उद्देश्य से अवगत कराया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को टोल फ्री नंबर 1098, 1090, नाल्सा हेल्पलाइन 15100 और महिला हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

पराविधिक स्वयंसेवक रिचा यादव ने बच्चों और महिलाओं से संबंधित कानूनी प्रक्रियाओं के बारे में बताया। उन्होंने जानकारी दी कि यदि कोई व्यक्ति किसी महिला या बालिका को परेशान करता है, तो टोल फ्री नंबर 1098 या 1090 पर कॉल करके तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है। इस दौरान बच्चों के साथ मौखिक प्रश्न-उत्तर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

मध्यस्थ/अधिवक्ता योगेश कुमार ने सभी उपस्थित लोगों को कानूनी जानकारी प्रदान की। उन्होंने विशेष रूप से छात्र-छात्राओं को 'गुड-टच' और 'बैड टच' के बारे में समझाया, ताकि वे अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें।

इस अवसर पर पी.एम. श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बैगौर सकीट, एटा के प्रधानाचार्य आर. के. शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य केशव देव सिंह, पराविधिक स्वयंसेवक रिचा यादव, संजीव कुमार, खुशबू शर्मा, अमरीश कुमार, अधिवक्ता योगेश कुमार सक्सैना, विद्यालय की अध्यापिका प्रीति गुप्ता, पीयूष यादव, राघवेंद्र सिंह, कुमारी नूरी रजा, विकास गुप्ता और समस्त विद्यालय छात्र छात्राये उपस्थित रहे ।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.