अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

एटा में कार बिजली पोल से टकराई, : बड़ा हादसा टला

एटा | 30-Dec-2025 08:58 AM | 343 |
एटा
बड़ा हादसा टला

एटा। जनपद के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। कासगंज रोड स्थित पीएसी मोड़ के समीप एक अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकरा गई। गनीमत रही कि हादसे के समय कार के एयरबैग खुल गए, जिससे उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, करौली निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र लख्मीचंद अपने परिवार के साथ कार से जनपद कासगंज के सोरों में अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पीएसी मोड़ के पास कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे लगे बिजली पोल से जा टकराई।

हादसे में अर्टिगा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही लिप्टन चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी कार सवारों को सुरक्षित दूसरी गाड़ी से सोरों, कासगंज भेजा। वहीं क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर किनारे कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.