अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

एटा में पशु आरोग्य मेला 2025 संपन्न : निःशुल्क पशु उपचार और स्वास्थ्य परीक्षण

एटा | 19-Nov-2025 06:19 AM | 343 |
एटा
निःशुल्क पशु उपचार और स्वास्थ्य परीक्षण


एटा में मंगलवार को ग्राम सुपैती, विकासखंड मरहरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का सफल आयोजन किया गया। इस मेले का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख मारहरा रवि वर्मा ने फीता काटकर किया।
मल म क्षत्र क पशुपालका कावाभन्न प्रकार क पशुआ का निःशुल्क उपचार, स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श प्रदान किया गया। बड़ी संख्या में पशुपालकों ने इसमें भाग लिया और पशु स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं का लाभ उठाया।

कार्यक्रम के दौरान एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें पशुपालकों को पशुपालन से आय दोगुनी करने के महत्वपूर्ण उपाय बताए गए। उन्हें पशु बीमा, टीकाकरण, संतुलित आहार और आधुनिक तकनीक आधारित पशुपालन की विस्तृत जानकारी दी गई।

इस गोष्ठी को पशुचिकित्साधिकारी मिरहची डॉ. अमित कुमार कौशल और उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी सदर डॉ. सुबोध कुमार ने संबोधित किया। मेले को सफल बनाने में पशुधन प्रसार अधिकारी सत्यदेव, सुनील और स्टाफ रजनी सहित पशुपालन विभाग के अन्य कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

पशुपालकों को शासन की विभिन्न पशु चिकित्सा योजनाओं जैसे पशु टीकाकरण कार्यक्रम, पशु बीमा योजना, रोग नियंत्रण एवं रोकथाम योजनाएं, किसान पशु धन योजना और कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया गया।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.