अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

एटा में रोडवेज बस-बाइक हादसा : दंपति गंभीर घायल, मेडिकल में भर्ती

एटा | 15-Nov-2025 04:23 AM | 343 |
एटा
दंपति गंभीर घायल, मेडिकल में भर्ती

एटा। मलावन थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हाईवे पर कुंवर मनोहर सिंह इंटर कॉलेज के पास हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना तब हुई जब एक रोडवेज बस ने पीछे से अनियंत्रित होकर बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

घायलों की पहचान मैनपुरी जनपद के किशनी थाना क्षेत्र के कुंन्होल निवासी 48 वर्षीय देवजीत और उनकी 45 वर्षीय पत्नी गुड्डी देवी के रूप में हुई है। दोनों अलीगढ़ से रिश्तेदारी से वापस घर लौट रहे थे। हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ।

सूचना पाकर मलावन पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवे 1033 एंबुलेंस के माध्यम से दंपति को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.