अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

एटा में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत : भतीजी की शादी से पहले छाया मातम

एटा | 16-Feb-2026 05:58 PM | 343 |
एटा
भतीजी की शादी से पहले छाया मातम

एटा जिले के निधौली कलां थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सेथरा गांव के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान फिरोजाबाद जनपद के एका थाना क्षेत्र स्थित करारा निवासी सुरेशचंद्र पुत्र नेत्रपाल के रूप में हुई है। वह अपनी भतीजी की शादी के कार्ड बांटने के लिए निधौली की ओर जा रहे थे। परिवार में 18 फरवरी को शादी का कार्यक्रम निर्धारित था, लेकिन उससे पहले ही यह दुखद हादसा हो गया।

राहगीरों ने सड़क पर घायल अवस्था में पड़े व्यक्ति को देखा और तत्काल निधौली कलां थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे की खबर मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

निधौली कलां थाना प्रभारी धर्मेंद्र पवार ने बताया कि निधौली की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मामले की जांच की जा रही है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.