PHM NEWS

सकीट पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ एक व्यक्ति पकड़ा

प्रकाशित: 31 Oct 2025

एटा। थाना सकीट पुलिस ने विशेष अभियान के तहत अवैध हथियार रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक 12 बोर की पोनिया बंदूक और एक 315 बोर का तमंचा बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने ग्राम नगला काजी निवासी ब्रजराज पुत्र केवल सिंह को संदिग्ध अवस्था में रोका। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध असलहे बरामद हुए।

इस मामले में मुकदमा अपराध संख्या 186/2025 धारा 3/25 आयुध अधिनियम, 125 बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ललित कुमार निमि, रमेश सिंह, अशोक कुमार, तथा कांस्टेबल रामेश्वर सिंह, निखिल कुमार भाटी और जनमेजय सिंह शामिल रहे। बरामद असलहों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि अवैध असलहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे मामलों में लिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।