जलेसर में मतदाता सूची सत्यापन
एटा जनपद के जलेसर नगर पालिका क्षेत्र में मंगलवार को विशेष मतदाता सूची सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व उपजिलाधिकारी भावना विमल ने किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक संजीस कुमार दिवाकर, बूथ लेवल एजेंट (BLA), बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
घर-घर जाकर सत्यापन पूरा
अभियान के तहत सभी बूथों की अनुपस्थित, स्थानांतरित और डुप्लीकेट (SD) मतदाता सूचियों का विस्तृत सत्यापन किया गया।
BLO टीमों ने घर-घर जाकर नामों का भौतिक मिलान किया और आवश्यक सुधारों को दर्ज किया।
विधायक ने किया निरीक्षण
विधायक संजीव कुमार दिवाकर ने सभी बूथों का निरीक्षण किया और कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा—
“सभी की संयुक्त मेहनत से मतदाता सूची 100% शुद्ध और अद्यतन रूप में तैयार की जाएगी।”
SDM ने की अपील
उपजिलाधिकारी भावना विमल ने कहा कि अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि BLA, BLO और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से सत्यापन कार्य तेजी से पूरा हो रहा है।
अधिकारियों ने आम नागरिकों से 11 दिसंबर 2025 तक नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन से संबंधित आवेदन जमा करने की अपील की, ताकि मतदाता सूची पूर्ण रूप से त्रुटिरहित बन सके।
चुनाव प्रक्रिया को मजबूत करेगा अभियान
यह विशेष सत्यापन अभियान जलेसर में निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया को मजबूत आधार प्रदान करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।