PHM NEWS

जनपद एटा मे कड़ी सुरक्षा में हुई मतगणना

प्रकाशित: 01 Feb 2026

एटा बार एसोसिएशन के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। देर रात तक चली मतगणना के बाद सभी पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई मतगणना में कुल नौ पदों के लिए चुनाव कराए गए थे

अध्यक्ष पद पर संतोष कुमार ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अवधेश यादव को पराजित किया। संतोष कुमार को 323 मत प्राप्त हुए, जबकि अवधेश यादव को 292 मत मिले। अन्य प्रत्याशियों में अशोक सिंह सिकरवार को 219 तथा सत्यप्रकाश शर्मा को 210 मत प्राप्त हुए।

महासचिव पद पर राजीव शर्मा विजयी रहे। उन्हें 437 मत मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी अमित जौहरी को 386 तथा लोकेंद्र बाबू को 225 मत प्राप्त हुए।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अजीत कुमार सिंह ने 553 मतों के साथ जीत हासिल की, जबकि अरुण कुमार को 424 मत मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र शाक्य 472 मत पाकर विजयी घोषित किए गए। इस पद पर अभिषेक पाराशर को 410, अजीत यादव को 324, हुकुम सिंह आर्य को 203 और शारिब अली को 176 मत प्राप्त हुए।

संयुक्त सचिव पद के लिए हुए चुनाव में अविनाश कुमार को 566 मत, जगन वाष्र्णेय को 565, रवि किशोर को 470 तथा वीरेश सागर को 450 मत प्राप्त हुए।

कनिष्ठ गवर्निंग काउंसिल के छह पदों के लिए आठ प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें मोना गुप्ता को सर्वाधिक 636 मत मिले। साजिया खान को 528, अभिषेक को 531, आदित्य कुमार को 516, हर्षवर्धन सोलंकी को 501 मत प्राप्त हुए। वहीं हरवेश यादव को 356, मनीष शर्मा और राधाकृष्ण को 433-433 मत मिले।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अधिवक्ताओं ने बधाई दी और बार के हित में बेहतर कार्य करने की उम्मीद जताई।