मारहरा ब्लॉक में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न
एटा। मिरहची क्षेत्र के मारहरा ब्लॉक की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन राष्ट्रीय इंटर कॉलेज जिन्हैरा के खेल मैदान पर किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अंकित मिश्रा ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
इन प्रतियोगिताओं में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लगभग 600 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं में बालक वर्ग में अंकुल, शंकर, हर्षित, नवीन, अनूप और मोहम्मद कैफ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग में आस्था, पूजा, भूमिका, राधिका, प्रिया, वैजयंती, भारती और खुशबू विजेता रहीं।
समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
ब्लॉक व्यायाम शिक्षक जयराम सिंह ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला संयोजक ज्ञानेंद्र पाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष संजय चौहान और शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।