अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

एटा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त कोऑर्डिनेटर का किया भव्य स्वागत : कार्यक्रम में जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

एटा | 10-Nov-2025 08:17 AM | 343 |
एटा
कार्यक्रम में जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

एटा। स्नातक/शिक्षक विधान परिषद के नवनियुक्त कोऑर्डिनेटर ठाकुर अनिल सोलंकी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत समारोह पूर्व सांसद श्रीमती सत्या बहन के गांधी मार्केट स्थित कैंप कार्यालय पर हुआ, जहां कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।

इस मौके पर ठाकुर अनिल सोलंकी ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।
पूर्व सांसद सत्या बहन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आगामी विधान परिषद चुनाव को पूरी ताकत से लड़ेगी।

कार्यक्रम में विनीत पाराशर बाल्मीकि, रामकुमार सक्सेना, राजपाल वर्मा, अशोक पाल, सुनील गौतम, संजीव गुप्ता, दिनेश यादव, चंद्र कांत गांधी, प्रवेश राजपूत, आकाश तिवारी, राजेश कुमारी और जितेंद्र राजपूत सहित पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.