PHM NEWS

एटा में सड़क हादसा: गिरोरा के पास तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर ;

प्रकाशित: 14 Nov 2025

एटा में गुरुवार सुबह कासगंज रोड स्थित गांव गिरोरा के पास एक सड़क हादसे में ऑटो चालक 45 वर्षीय आनंद की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात कार ने ऑटो को टक्कर मार दी थी, जिसमें आनंद की पत्नी रेनू (41) और बेटा आनंद (21) भी गंभीर रूप से घायल हो गए 

  हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली देहात प्रभारी जितेंद्र सिंह गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने 45 वर्षीय आनंद को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रेनू और उनके बेटे को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह गौतम ने बताया कि अज्ञात बोलेरो वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।