PHM NEWS

बाइक चालक ने साइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर 60 वर्षीय वृद्ध घायल

प्रकाशित: 10 Sep 2025

महराजगंज। मंगलवार सुबह रुद्रपुर-भलुही हाईवे पर सड़क हादसे में 60 वर्षीय शिवशंकर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भलुही के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार शिवशंकर सिंह बैंक से अपने घर नटवा टोला, सहगंढ़वा लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

बाइक चालक की पहचान रामलखन (30 वर्ष), निवासी पनेवा पनेई, कोतवाली थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। हादसे के समय वह अपनी पत्नी को रिश्तेदारी से वापस घर ले जा रहा था।

गंभीर रूप से घायल शिवशंकर सिंह को ग्रामीणों की मदद से तुरंत भटहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।