PHM NEWS

महराजगंज के सीडीओ अनुराज जैन का तबादला, गुलाब चन्द्र बने नए सीडीओ

प्रकाशित: 29 Oct 2025

महाराजगंज । उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई जनपदों में अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसी क्रम में महराजगंज जिले के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अनुराज जैन का स्थानांतरण कर उन्हें अयोध्या विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष के पद पर तैनात किया गया है। वहीं, मुरादाबाद के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)  गुलाब चन्द्र को नया सीडीओ, महराजगंज बनाया गया है।राज्य सरकार की ओर से जारी तबादला सूची में इन दोनों अधिकारियों के नाम शामिल हैं। आदेश जारी होने के बाद जिले के प्रशासनिक महकमे में हलचल देखी जा रही है। अनुराज जैन ने अपने कार्यकाल में जिले में कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं पर कार्य किया, जिनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत सरोवर, मनरेगा और महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने जैसे कार्य प्रमुख रहे। उनके कार्यकाल को ग्रामीण विकास के क्षेत्र में सकारात्मक माना जा रहा है। वहीं नए सीडीओ गुलाब चन्द्र को महराजगंज जिले की विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे मुरादाबाद में एडीएम (प्रशासन) के रूप में अपनी कार्यकुशलता और अनुशासन के लिए जाने जाते हैं। उनके आगमन से जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों में नई कार्यशैली की उम्मीद जताई जा रही है।