महराजगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / महराजगंज
🚨 Breaking News | महराजगंज

115 वें स्थापना दिवस पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की मिठौरा शाखा ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर : CSR के तहत आयोजित शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, निःशुल्क दवाएं वितरित

महराजगंज | 21-Dec-2025 07:11 AM | 234 |
महराजगंज
CSR के तहत आयोजित शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, निःशुल्क दवाएं वितरित

 महराजगंज- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के 115वें स्थापना दिवस के अवसर पर मिठौरा शाखा की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य बैंक के सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। स्वास्थ्य शिविर में अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों की जांच की गई। शिविर के दौरान सामान्य रोगों के साथ-साथ रक्तचाप, शुगर, बुखार, सर्दी-खांसी, जोड़ों के दर्द और अन्य मौसमी बीमारियों की जांच की गई। जांच के बाद मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिया गया तथा आवश्यक दवाएं भी निःशुल्क वितरित की गईं। ग्रामीणों ने इस पहल को अत्यंत उपयोगी बताते हुए बैंक प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। शिविर में डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर करुणापति यादव, शाखा प्रबंधक प्रतीक कुमार एवं बीसी अविनाश कुमार की सक्रिय उपस्थिति रही। अधिकारियों ने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और लाभार्थियों से संवाद कर बैंक की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, बचत खातों, बीमा, पेंशन और वित्तीय साक्षरता से जुड़ी जानकारियां भी साझा की। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक प्रतीक कुमार ने कहा कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया स्थापना काल से ही देश सेवा और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्ध रहा है। बैंक केवल वित्तीय सेवाएं ही नहीं देता, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए भी निरंतर कार्य करता रहा है। 115वें स्थापना दिवस पर आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर उसी परंपरा का हिस्सा है, जिससे समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक आवश्यक सुविधाएं पहुंच सकें। स्वास्थ्य शिविर में मुख्य रूप से अनीता देवी,  विरजी देवी, शुभम पाण्डेय, दिनेश यादव, रामभवन, रजनीश कुमार, अरबिंद निगम, मुखी लाल, शोविंद मिश्रा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल रहे। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे शिविरों से उन्हें समय पर स्वास्थ्य जांच और उपचार की सुविधा मिलती है, जो ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बेहद जरूरी है।

 

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.