PHM NEWS

एफ आर सी टी द्वारा प्रथम सर्वजन समागम का हुआ भव्य आयोजन

प्रकाशित: 08 Sep 2025

महराजगंज: फ़ास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम (FRCT) द्वारा आयोजित प्रथम सर्वजन समागम रविवार को भव्य और दिव्य स्वरूप में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, संस्थापक मंडल व प्रदेश टीम द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

सभा में पनियरा निवासी स्व. पन्नेलाल को श्रद्धांजलि दी गई तथा उनकी पत्नी विनीता को ₹12,29,728 का प्रतीकात्मक चेक व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त FRCT की "बेटी विवाह शगुन योजना" के अंतर्गत 34 कन्याओं के परिवारों को कुल ₹19.65 लाख का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया गया।

इस अवसर पर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने घोषणा की कि FRCT के किसी भी वैध सदस्य के गंभीर इलाज हेतु ₹5 लाख तक का खर्च वह अपने विधायक कोटे से वहन करेंगे। साथ ही उन्होंने संस्था की सदस्यता भी ग्रहण की और इसे पूरे भारत में पहुँचाने का संकल्प लिया।

संस्थापक महेंद्र कुमार वर्मा ने FRCT को अपना परिवार बताते हुए सेवा को ही जीवन का उद्देश्य बताया। सह-संस्थापक चंद्रशेखर सिंह ने मानवता को सर्वोपरि बताया। कार्यक्रम में श्री चरण, जनार्दन यादव, आंशु कालियार सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी विचार रखे।

प्रदेश अध्यक्ष रानी सिंह कुशवाहा ने FRCT की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। संचालन कवि देवेश पांडेय ने किया। आयोजन की सफलता में शिवशरण सिंह, रविन्द्र मिश्र, अयूब अंसारी, प्रणव द्विवेदी समेत कोर टीम का अहम योगदान रहा। कार्यक्रम में लगभग 500–600 लोग शामिल हुए।