महराजगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / महराजगंज
🚨 Breaking News | महराजगंज

दरवाजे पर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी : पीड़ित ने पुलिस से की त्वरित कार्रवाई की मांग

महराजगंज | 08-Dec-2025 10:05 PM | 234 |
महराजगंज
पीड़ित ने पुलिस से की त्वरित कार्रवाई की मांग

महराजगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हरिहरपुर में अज्ञात चोरों ने बुधवार की शाम एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी कर ली। पीड़ित द्वारा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, हरिहरपुर ग्राम सभा के शिकारपुर रोड निवासी मंजीत शर्मा पुत्र कृष्णकुमार बुधवार की शाम लगभग 5 बजे ग्राम सभा पिपरा कल्याण स्थित अपने खेत से घर लौटे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल पैशन प्रो को घर के दरवाजे पर खड़ा कर दिया और कुछ देर बाद घर में काम के लिए अंदर चले गए। करीब 6:30 बजे जब वे घर से बाहर आए तो मोटरसाइकिल गायब थी। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ और आसपास की खोजबीन के बाद भी वाहन का कोई पता नहीं चल पाया। पीड़ित ने बताया कि मोटरसाइकिल नई थी और रोजाना खेत व दैनिक कार्यों में उपयोग की जाती थी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं और पुलिस गश्त की कमी के कारण चोर बेखौफ हैं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। लोगों ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से इलाके में छोटे-मोटे सामान और वाहनों की चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पीड़ित मंजीत शर्मा ने थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह को तहरीर देकर मोटरसाइकिल की बरामदगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है और आसपास के स्थानों, CCTV फुटेज एवं संभावित रूट की पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.