महिला से मारपीट और जान से मारने की धमकी, तीन आरोपियों पर केस
महराजगंज - श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। नटवा जंगल निवासी महिला कौशल्या ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 27 सितंबर 2025 को गांव के मंगेशर राजभर, राहुल गुप्ता और सावित्री ने पुरानी रंजिश के चलते उन्हें गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारा-पीटा है गांव वालों के समझाने पर मामला शांत हो गया था।
लेकिन , 29 अक्टूबर 2025 को सुबह करीब 9 बजे फिर से उन्हीं तीनों आरोपियों ने उन्हें भद्दी गालियां दीं और उसपर हमला कर दिया। इस दौरान महिला को चोटें आईं। आरोपियों ने उन्हें और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी।थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि कौशल्या की तहरीर के आधार पर मंगेशर राजभर पुत्र अंगद, राहुल गुप्ता पुत्र कमलेश और सावित्री पत्नी अंगद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।