महराजगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / महराजगंज
🚨 Breaking News | महराजगंज

सिंदुरिया पुलिस ने मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत छात्राओं को किया जागरूक : बालिकाओं को सुरक्षा, सशक्तिकण के प्रति किया गया जागरूक

महराजगंज | 30-Oct-2025 07:59 AM | 234 |
महराजगंज
बालिकाओं को सुरक्षा, सशक्तिकण के प्रति किया गया जागरूक

महराजगंज - सिंदुरिया थाने की पुलिस ने बुधवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया  यह कार्यक्रम अपर प्राथमिक विद्यालय पिपरा बाजार में आयोजित हुआ, जिसमें बालिकाओं को सुरक्षा, सशक्तिकरण और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को बताया गया कि महिला हेल्पलाइन 181, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सखी-वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट, और मिशन शक्ति से जुड़ी योजनाएं महिलाओं की सुरक्षा और सहायता के लिए चलाई जा रही हैं। छात्राओं को इन सेवाओं का उपयोग करने का तरीका भी समझाया गया ताकि वे आपात स्थिति में इनका लाभ उठा सकें। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि समाज में व्याप्त बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों से लड़ने के लिए महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक रहना जरूरी है। 

कार्यक्रम के दौरान सूचनात्मक पंपलेट्स भी वितरित किए गए जिनमें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और योजनाओं की जानकारी दी गई। पुलिस ने बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सेवा 112, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930, चाइल्डलाइन 1098, एंबुलेंस सेवा 102 और 108, तथा फायर सेवा 101 जैसे महत्वपूर्ण नंबरों के बारे में विस्तार से बताया। इन नंबरों के उपयोग और उनके महत्व की जानकारी छात्राओं को दी गई ताकि किसी भी संकट की स्थिति में वे बिना झिझक सहायता ले सकें। थाना प्रभारी ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है। मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य हर महिला को आत्मनिर्भर, सशक्त और सुरक्षित बनाना है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.