अमर यादव मामले में गैर इरादतन हत्या मे दो गिरफ्तार
महराजगंज: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार
महराजगंज। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मोहनापुर में 2 सितम्बर को अमर यादव का शव उसके घर के पास संदिग्ध हालात में मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई।
मृतक के पिता संत यादव ने गांव के चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि मृतक का इनसे दस दिन पूर्व विवाद हुआ था और लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर भागी यादव पुत्र रामदौड़ यादव, बैजनाथ यादव पुत्र रामदौड़ यादव, रामप्रवेश यादव पुत्र धनेश यादव और भागी यादव के दामाद के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की।
शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने महराजगंज–निचलौल रोड स्थित परसामीर गेट के पास से भागी यादव (65) और रामप्रवेश यादव (28) को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। इसकी जानकारी प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र राय ने दी।