PHM NEWS

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति का किया हत्या दोनों गिरफ्तार

प्रकाशित: 15 Sep 2025

महराजगंज- जिले में अवैध संबंध के चलते हुए हत्या के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह सनसनीखेज घटना ठूठीबारी थाना क्षेत्र के राजबारी गांव का है ।यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना 12 सितंबर की रात की है। जानकारी के अनुसार, मृतक नागेश्वर रौनियार (25) नेपाल में कैटरिंग का काम करता था। छह वर्ष पूर्व उसने नेहा गुप्ता (22) से प्रेम विवाह किया था। दोनों का एक बेटा भी है। कुछ समय से नेहा का गांव के ही जीतेंद्र गौतम (20) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। इसी कारण नागेश्वर पत्नी को लेकर महराजगंज शहर में किराए के मकान में रहने लगा था। जानकारी के मुताबिक पत्नी ने पहले पति को शराब पिलाई। पति के नशे में धुत होकर सो जाने के बाद उसने अपने प्रेमी को बुला लिया। दोनों ने मिलकर पहले युवक के हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद पत्नी उसके सीने पर बैठकर गला दबाने लगी और प्रेमी ने चाकू से वार करके उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पत्नी रोते-रोते बेहोश हो गई। होश में आने पर दोनों ने हत्या को एक्सीडेंट दिखाने की साजिश रची। इसके लिए दोनों ने शव को बाइक से एक किलोमीटर दूर ले जाकर फेंकने की कोशिश की। लेकिन शव को घसीटते समय पति के पैरों की चमड़ी निकल गई, जिससे मामला और संदिग्ध लगने लगा। घबराकर दोनों शव को दमकी गांव के पास फेंककर लौट आए। शनिवार तड़के लगभग चार बजे पुलिस को शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और मोबाइल फोन के आधार पर शव की पहचान कराई। जांच के दौरान पुलिस को पत्नी पर शक हुआ। हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया इस जघन्य कांड से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग दंपती के रिश्ते में विश्वासघात की चर्चा कर रहे हैं।