महराजगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / महराजगंज
🚨 Breaking News | महराजगंज

महिला स्वावलंबन समाज के विकास एवं प्रगति के लिए महत्वपूर्ण : डा. श्वेता सिंह : जब महिलाएं स्वावलंबी होगी तो घरेलू हिंसा और शोषण से बचती हैं।

महराजगंज | 03-Sep-2025 10:13 PM | 234 |
महराजगंज
जब महिलाएं स्वावलंबी होगी तो घरेलू हिंसा और शोषण से बचती हैं।

महराजगंज। चौक बाजार स्थित दिग्विजय नाथ मीडिएट कॉलेज में मंगलवार को राष्ट्रसंत महंत अवैद्यनाथ की स्मृति में स्मृति व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. श्वेता सिंह ने महिला स्वावलंबन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाओं का आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना व्यक्तिगत, पारिवारिक, सामाजिक और राष्ट्रीय विकास के लिए अनिवार्य है।

उन्होंने कहा कि जब महिलाएं स्वावलंबी होती हैं तो वे घरेलू हिंसा और शोषण से बचती हैं। साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं तक पहुँच कर परिवार और समाज की निर्णय लेने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

डॉ. श्वेता सिंह ने आगे कहा कि कुटीर उद्योग, स्वयं सहायता समूह और सरकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाएं आज आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त हो रही हैं। इससे न सिर्फ घरेलू अर्थव्यवस्था मजबूत होती है बल्कि गरीबी कम करने और राष्ट्र की आर्थिक वृद्धि में भी बड़ा योगदान मिलता है।

छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महिला स्वावलंबन का अर्थ केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता नहीं है, बल्कि अज्ञानता पर विजय पाना, निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना और जीवन में संतुलन बनाना भी आवश्यक है।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या सपना सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया जबकि संचालन प्रियंका पांडेय ने किया। इस अवसर पर विपिन कुमार, आनंद कुमार शुक्ल, संदीप यादव, शेषमणि विश्वकर्मा, अखिलेश कन्नौजिया, कृष्ण मोहन शर्मा, कावेरी जायसवाल, प्रतिभा पांडेय, रतनप्रिया मिश्रा, सरिता मिश्रा, गिरिजेश शर्मा और कमलेश वर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.