PHM NEWS

फिल्मी अंदाज में डायलॉग बोलकर

प्रकाशित: 09 Dec 2025

मुजफ्फरनगर ! प्राप्त समाचार के अनुसार मुजफ्फरनगर के थाना मीरापुर थाना परिसर में फिल्मी डायलॉग पर रील बनाने वाले युवक को थाना मीरापुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर पहुंचाया गया सलाखों के पीछे श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी जानसठ श्री यतेन्द्र नागर एव थाना प्रभारी मीरापुर श्री ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही ।
आपको बता दे कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें एक युवक द्वारा थाना मीरापुर परिसर में फिल्मी डायलॉग पर रील बनायी गयी थी तथा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड किया गया था। वायरल वीडियो का थाना मीरापुर पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया था तथा आज  उक्त युवक को थाना मीरापुर मिशन शक्ति टीम द्वारा गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है गिरफ्तार अभियुक्त का नाम आमिर पुत्र शमीम निवासी सिकन्दरपुर थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर उम्र लगभग 19 वर्ष मुजफ्फरनगर पुलिस की अपील-मुजफ्फरनगर पुलिस सभी नागरिकों से सहयोग की अपील करती है कि सोशल मीडिया ट्रेंड्स के नाम पर गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। यदि किसी के द्वारा ऐसा कृत्य किया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोरत्तम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।