ओएनजीसी के रिटायर्ड जीएम से ठगे 1.79 करोड़
शुरुआत में उन्हें अच्छा रिटर्न साइट पर दिखाया गया। इसके बाद पीडि़त से लगातार रकम निवेश करवाती रही। युवती के झांसे में आकर 2 महीने में 1 करोड़ 79 लाख 88 हजार 334 रुपये लगा दिए। इसके बाद उनसे 14 लाख रुपये और निवेश करने के लिए कहा गया। ऐसा नहीं होने पर अकाउंट ब्लॉक होने के बारे में बताया गया
इसके बाद ठगों ने 20 लाख रुपये मांगे। तब उन्हें इस पर थोड़ा शक हुआ तो पीडि़त ने सवाल करना शुरू किया। इसके बाद जालसाजों ने अकाउंट ब्लॉक कर दिया। डीसीपी साइबर सेल प्रीति यादव ने बताया कि रमेश कुमार नामक एक शख्स की शिकायत पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
11 लाख रुपये कराए फ्रीज
इस मामले में पीड़ित की तरफ से महिला आरोपी का नाम अनन्या जोशी बताया गया है। पुलिस ने अनन्या के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस अब उन खातों की जांच कर रही है। जिन खातों में रकम भेजी गई है। पुलिस ने अब तक इस मामले में 11 लाख रुपये फ्रीज करा दिए हैं। पुलिस को इस मामले में कुछ अहम जानकारी मिली है।
हाल में हुईं साइबर क्राइम की घटनाएं
3 फरवरी : आईपीओ में प्रॉफिट दिलाने के नाम पर 35 लाख 21 हजार की ठगी
31 जनवरी : चार गुना लाभ दिलाने के नाम पर 51 लाख 63 हजार की साइबर जालसाजी
28 जनवरी : फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 53 लाख 65 हजार की साइबर ठगी
25 जनवरी : शेयर मार्केट में निवेश करने की नाम पर 52 लाख की धोखाधड़ी