गौ संरक्षण को लेकर लालगंज में ज्ञापन
गौ संरक्षण को लेकर लालगंज में ज्ञापन, गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग
लालगंज (रायबरेली), अप्रैल।
गौ संरक्षण और सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को लालगंज तहसील में “गौ सम्मान आवाहन अभियान” के तहत कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अभियान से जुड़े पदाधिकारी और गौ सेवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
ज्ञापन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने गौ माता को “राष्ट्र माता” घोषित किए जाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि गौवंश के संरक्षण और सम्मान के लिए ठोस एवं प्रभावी नीतियां बनाई जानी चाहिए, ताकि गौशालाओं की व्यवस्था सुदृढ़ हो सके और सड़कों पर भटक रहे गौवंश को सुरक्षित आश्रय मिल सके।
अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य गौ माता को उचित सम्मान दिलाना और उनके संरक्षण के लिए सरकार का ध्यान आकर्षित करना है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि गौ सेवा, सुरक्षा और संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
इस मौके पर ऋग्वेद सनातनी (जिला प्रभारी), अंजनी सिंह (सह जिला प्रभारी), अमर वेद सिंह (तहसील प्रभारी), युवराज सिंह, शिवा सिंह, गोपाल सिंह, सोनू सिंह सहित कई गौ सेवक मौजूद रहे। सभी ने प्रशासन से मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द कार्रवाई करने की अपील की।