PHM NEWS

गणतंत्र दिवस से पहले

प्रकाशित: 26 Jan 2026

गणतंत्र दिवस से पहले रायबरेली में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, पैदल गश्त से सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

संवाददाता: अजीत यादव, रायबरेली

गणतंत्र दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से रायबरेली पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग एवं पैदल गश्त अभियान चलाया गया।

दिनांक 25 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक रायबरेली डॉ. यशवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली नगर एवं हरचंदपुर क्षेत्र में पैदल गश्त और सघन चेकिंग की गई। इस दौरान रेलवे स्टेशन, प्रमुख मार्गों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं होटलों की गहन जांच की गई।

पैदल गश्त के दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लगातार सतर्कता बरतने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा एवं क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार मोहद्दार द्वारा भी थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ सघन चेकिंग एवं पैदल गश्त अभियान चलाया गया।

रायबरेली पुलिस द्वारा जनपद के सभी क्षेत्रों में रेलवे स्टेशन, बाजार, सार्वजनिक स्थल एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार चेकिंग अभियान जारी है। पुलिस का उद्देश्य गणतंत्र दिवस के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकते हुए शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखना है।