रायबरेली न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / रायबरेली
🚨 Breaking News | रायबरेली

रायबरेली में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक : दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर बनी प्रभावी रणनीति

रायबरेली | 28-Jan-2026 03:12 PM | 274 |
रायबरेली
दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर बनी प्रभावी रणनीति

रायबरेली में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर बनी प्रभावी रणनीति

अजीत यादव रायबरेली 

रायबरेली।

जनपद रायबरेली में 28 जनवरी 2026 को जिला अधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार (बचत भवन) में सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु प्रभावी रणनीति तैयार करना रहा। इस दौरान दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान, यातायात नियमों के सख्त अनुपालन, जागरूकता अभियानों तथा आवश्यक सुधारात्मक कदमों पर विस्तार से चर्चा की गई।

अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और निर्धारित समयसीमा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में स्पष्ट किया गया कि सड़क सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में पुलिस, परिवहन विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.