सैनिक समाज सेवा संगठन ने सड़क हादसे में उजड़े परिवार की की आर्थिक मदद
पीड़ितों की सेवा ही धर्म है: सैनिक समाज सेवा संगठन ने सड़क हादसे में उजड़े परिवार की की आर्थिक मदद – फौजी जय सिंह यादव
अजीत यादव रायबरेली 9369114113
रायबरेली।
पीड़ितों और मजलूमों की सेवा ही सच्चा धर्म है—इसी मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए सैनिक समाज सेवा संगठन एक बार फिर मानवता की मिसाल बना है। जनपद रायबरेली के डलमऊ क्षेत्र अंतर्गत मुराई बाग, चांदपुर लूक ग्राम कुंजन का पुरवा में हुई एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना ने एक परिवार की सारी खुशियाँ छीन लीं। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के सगे भाई-बहन असमय काल का ग्रास बन गए।
उल्लेखनीय है कि लगभग तीन वर्ष पूर्व कैंसर की बीमारी से पीड़ित उनके पिता का भी निधन हो चुका था। अब परिवार में केवल एक वृद्ध माँ और एक बेटा शेष हैं। पति और फिर दोनों बच्चों को खो चुकी माँ टीन शेड के नीचे अत्यंत कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रही हैं।
दुख को मिटाया नहीं जा सकता, लेकिन दुख को बाँटा जरूर जा सकता है। इसी भावना के साथ सैनिक समाज सेवा संगठन पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। घटना की जानकारी मिलते ही संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट फौजी जय सिंह यादव पीड़ित परिवार के संपर्क में रहे और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
विगत दिवस संगठन के पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सैनिक समाज सेवा संगठन की ओर से ₹12,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की तथा शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि संगठन भविष्य में भी पीड़ित परिवार की मदद करता रहेगा तथा सरकार से मिलने वाली सभी संभावित सहायता दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष फौजी पवन कुमार बिलियम, जिला महासचिव फौजी देश कुमार यादव, ब्लॉक उपाध्यक्ष डलमऊ फौजी दयाशंकर दिवाकर, सदस्य फौजी सत्येंद्र कुमार यादव, कार्यकारिणी सदस्य फौजी अनिल कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय कुमार यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।