PHM NEWS

मिशन शक्ति फेस 5.0 के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया

प्रकाशित: 25 Sep 2025

मिशन शक्ति फेस 5.0 के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया

जनपद में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित  मिशन शक्ति फेस 5.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत  सार्वजनिक स्थलों जैसे दुर्गा पूजा पंडाल, बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन और प्रमुख चौराहों पर पंपलेट वितरित किए गए जिनमें महिलाओं के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी गई।

इस कार्यक्रम में हब फॉर इंपावरमेंट ऑफ वूमेन से जिला मिशन कोऑर्डिनेटर शेफाली सिंह जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी सुषमा कश्यप तथा चाइल्डलाइन से प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर कृष्ण शर्मा, तहसीना खानम और प्रमोद सहित कोतवाली से आरक्षी जसकरण अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे।

टीम द्वारा आमजन को विभिन्न टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 181, 1098, 112 आदि की जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि जरूरत पड़ने पर पुलिस और अन्य संबंधित विभाग किस प्रकार से मदद कर सकते हैं इसकी भी विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल महिलाओं को जागरूक करना था, बल्कि उन्हें यह भरोसा भी दिलाना था कि किसी भी प्रकार की समस्या आने पर वह बेझिझक इन सेवाओं का लाभ ले सकती हैं।

यह अभियान महिला सुरक्षा को लेकर समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।