शाहजहाँपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / शाहजहाँपुर

मिल्किया में जर्जर पुलिया बनी हादसे का सबब : मोटरसाइकिल समेत नहर में गिरा युवक—मौत के मुंह से आया वापस

शाहजहाँपुर | 31-Aug-2026 09:14 PM | 425 |
शाहजहाँपुर
मोटरसाइकिल समेत नहर में गिरा युवक—मौत के मुंह से आया वापस

मिल्किया में जर्जर पुलिया बनी जानलेवा, मोटरसाइकिल समेत नहर में गिरा युवक—मौत के मुंह से आया वापस

 लंबे समय से बदहाल पुलिया पर नहीं जागा प्रशासन, हादसे के बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर युवक को नहर से निकाला

कांट। ग्राम मिल्किया में लंबे समय से जर्जर पड़ी पुलिया रविवार को एक बार फिर सरकारी लापरवाही की पोल खोल गई। पुलिया से गुजर रहा युवक अचानक मोटरसाइकिल समेत नहर के पानी में जा गिरा। हादसे में युवक को काफी चोटें आईं। युवक के नहर में गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने अपनी जान की परवाह किए बिना कड़ी मशक्कत की और किसी तरह युवक को नहर से बाहर निकाला। गनीमत रही कि समय रहते उसे बचा लिया गया, वरना हादसा जानलेवा हो सकता था।

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया लंबे समय से क्षतिग्रस्त हालत में है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग और प्रशासन की ओर से इसकी मरम्मत को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी किसी की जान जाने के बाद ही इस जर्जर पुलिया की सुध लेंगे?

हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। आखिर कब तक सरकारी तंत्र कागजी कार्रवाई तक सीमित रहेगा और कब धरातल पर काम दिखाई देगा? ग्रामीणों ने तत्काल पुलिया की मरम्मत कराने और सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.